संत निरंकारी मिशन ने मिनी पी.एच.सी.बुल्लोवाल में चलाया सफाई अभियान

होशियारपुर,(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। संत निरंकारी मिशन की ब्रांच बुल्लोवाल के मुखी महात्मा लखविंदर ङ्क्षसह सुमन के नेतृत्व में मिनी पी.एच.सी. बुल्लोवाल में सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर मुखी महात्मा लखविंदर सुमन ने बताया कि सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज की किरपा से तथा संत निरंकारी चैरीटेबल फाऊंडेशन के दिशा निर्देशों पर बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की 64वीं जयंती पर यह सफाई अभियान चलाया गया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि बाबा हरदेव सिंह जी के जन्मदिन पर यह अभियान हर वर्ष चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन हर समाजिक कार्य में अपना योगदान देता है, चाहे वह रक्तदान शिविर हो, सफाई अभियान हर समय समाजिक कार्यों में हमेशा तैयार रहता है।

इस अवसर पर डा. नरिंदर सिंह मैडीकल अधिकारी, डा. शिवानी, स्टाफ नर्स नरिंदर कौर, अक्षय भाटिया, रविंदर कौर, रेशम लाल, संचालक निर्मल सिंह, अशोक कुमार, प्रीतम सिंह, प्रगट सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here