Saturday, October 24, 2026
Home Crime हादसे में ऊना निवासी कपड़ा व्यापारी अश्विनी कुमार और उनके नौकर मोहन...

हादसे में ऊना निवासी कपड़ा व्यापारी अश्विनी कुमार और उनके नौकर मोहन लाल की मौत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/प्रिंस। होशियारपुर-ऊना मार्ग पर गांव चक्क साधू से थोड़ा आगे हुए एक सडक़ हादसे में ऊना निवासी अश्विनी कुमार (47) एवं उनके नौकर मोहन लाल की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी थी।

Advertisements

जानकारी अनुसार अश्विनी कुमार पुत्र सतप्रकाश निवासी गांव गलुया (ऊना) जोकि कठुआ (जम्मू-कश्मीर) में कपड़े की दुकान करता था अपने नौकर मोहन लाल पुत्र खेदू राम निवासी कठुआ के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर ऊना की तरफ जा रहा था कि जब वे चक्क साधू से थोड़ा आगे पहुंचे तो चढ़ाई पर वे एक टैम्पो की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टैम्पो चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस के ए.एस.आई. सतीश एवं होमगार्ड जोगिंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरु कर दी थी और पोस्टमार्टम हेतु शव सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिए थे।

ए.एस.आई. सतीश ने बताया कि पारिवारिक सदस्यों से मिली जानकारी अनुसार अश्विनी कुमार कठुआ से अपने नौकर के साथ बाद दोपहर मोटरसाइकिल पर चला था तथा सायं करीब 7-साढे 7 बजे वे चक्क साधू से आगे चढ़ाई पर हादसे का शिकार हो गए। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अश्विनी माता चिंतपूर्णी के मेले में चिंतपूर्णी में कपड़े की दुकान लगाने हेतु घर आया था तथा अपने बच्चों से मिलकर सुबह चिंतपूर्णी में जगह देखने के लिए जाना था। ए.एस.आई. ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना अश्विनी के परिजनों को दी तथा सूचना मिलते ही वे भी यहां पहुंच गए हैं तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस दौरान अस्पताल पहुंचे मृतक अश्विनी के बेटे प्रिंस, बेटी एवं पत्नी रजनी बस्सी का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here