Tuesday, October 13, 2026
Home Crime थाना टांडा से 8 जनवरी 2014 से भगोड़ा प्रदीप को पुलिस ने...

थाना टांडा से 8 जनवरी 2014 से भगोड़ा प्रदीप को पुलिस ने किया काबू

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। अगस्त जिला पुलिस की स्पेशल ब्रांच की टीम ने जालसाज़ी के दोष में भगोड़ा करार दिए गए दोषी को पकडऩे में कामयाबी हासिल की है। स्पेशल ब्रांच की टीम की और से ए.एस.आई विपन कुमार, हेड कांस्टेबल जसपाल सिंह और जसविंदर कुमार की और से ख़ुफिय़ा विभाग की मदद से काबू किये भगौड़ा दोषी की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र तिलक राज टांडा के रूप में हुई है।

Advertisements

उक्त दोषी को पुलिस की टीम ने सब तहसील टांडा के नज़दीक गिरफ्तार किया। दोषी के खिलाफ 8 जनवरी 2014 को टांडा थाना में मामला दजऱ् हुआ था। उसके खिलाफ मामला दजऱ् करवाने वाले जसवीर सिंह पुत्र अजीत सिंह ने दोष लगाया था की प्रदीप कुमार ने उससे पैसे ले कर उसे जाली ड्राइविंग लाइसेंस बना कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here