भाविप सिद्धांतों पर चलकर नए सदस्य संस्था को आगे ले जाने में दें सहयोग: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विकास परिषद की बैठक प्रधान प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान नए सदस्यों का संस्था में स्वागत किया गया और उन्हें संस्था सिद्धांतों एवं गतिविधियों से अवगत करवाया गया। इस मौके पर संजीव अरोड़ा ने कहा कि कोई भी संस्था तभी आगे बढ़ सकती है जब उसके सदस्य कंधे से कंधा मिलाकर मानव सेवा के कार्य करेंगे। उन्होंने नए जुड़े सदस्यों को आह्वान करते हुए कहा कि वे संस्था के पांच सिद्धांतों यानि सूत्रों संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं सम्र्पण पर चलकर संस्था को आगे ले जाने में सहयोग करें। उन्होंने नए सदस्यों को बताया कि वर्तमान समय में भाविप की विश्व भर में 1500 से अधिक शाखाएं चल रही हैं और करीब 1 लाख 5 हजार निष्ठावान समाज सेवक इसके साथ जुडक़र मानव सेवा कार्यों में दिन रात तत्पर हैं।

Advertisements

संजीव अरोड़ा ने बताया कि संस्था द्वारा शिक्षा, सामाजिक जागरुकता, जरुरतमंद की मदद एवं आर्थिक तौर से कमजोर परिवार की कन्या के विवाह तथा जरुरतमंद विद्यार्थियों की सहायता आदि क्षेत्रों में कार्य कर रही है और सभी के सहयोग से मानव सेवी कार्य निरंतर जारी हैं। उन्होंने आह्वान किया कि नर सेवा नारायण सेवा वाक्य को चरितार्थ करते हुए परिषद का हर सदस्य अपनी बहुमूल्य योगदान डाल रहा है। जिसके चलते ही सभी प्रकल्प कामयाब हो रहे हैं। इसलिए नए सदस्य भी संस्था द्वारा किए जाते कार्यों में यथासंभव सहयोग देकर मानव सेवा कार्यों में इसका विस्तार करें।

इस मौके पर सचिव राजिंदर मोदगिल ने बताया कि आने वाले समय में भाविप की तरफ से भारत को जानो प्रतियोगिता, बच्चों में आत्मविश्वास भरने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता, राष्ट्र स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता, श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर उन्हें समर्पित भाषण प्रतियोगिता के अलावा अन्य प्रकल्प चलाए जाएंगे। उन्होंने नए सदस्यों को इन प्रोजैक्टों में पूर्ण सहयोग देने की अपील की। इस दौरान अन्यों के अलावा नए सदस्य गौरव गर्ग को लैपल पिन लगाकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर दविंदर अरोड़ा, एच.के. नकड़ा, वरिंदर चोपड़ा, तिलक राज शर्मा, एन.के. गुप्ता, विनोद पसान, गौरव गर्ग, तरसेम मोदगिल, नवीन कोहली, जगदीश अग्रवाल, इंजी. डी.पी. सोनी, अमरजीत शर्मा, रविंदर भाटिया, कर्नल ललित विग, कुलवंत सिंह पसरीचा, रमेश भाटिया, पुरुषोत्तम दड़ोच, राज कुमार मलिक, कुलविंदर सिंह सचदेवा, अभिषेक भाटिया, वरिंदरजीत सिंह, संजीव खुराना, विपन शर्मा, गुरधीर जसवाल आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here