ज्ञानी करतार सिंह कालेज में जल्द होगा खेल स्टेडियम का निर्माण: गिलजियां

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट:रिषीपाल। ज्ञानी करतार सिंह यादगारी सरकारी कॉलेज टांडा में खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए प्रयत्न शुरू करते हुए हल्का विधायक संगत सिंह गिलजियां ने सरकारी कॉलेज टांडा में ग्राउंड का जायजा लिया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी, एक्सीएन लोक निर्माण विभाग और ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे।

Advertisements

इस अवसर पर विधायक गिलजियां ने खेल विभाग और लोक निर्माण अधिकारियों को खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए जरूरी एस्टीमेट और नक्शे बनवाने और अन्य ज़रूरतों को पूरा करने के लिए कहा। गिलजियां ने बताया कि दरवेश नेता ज्ञानी करतार सिंह की ओर से दान की गई जमीन पर बने इस कॉलेज में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार से इसके पहले फेज के लिए 1 करोड़ 56 लाख की ग्रांट बजट में परवान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में सहूलतें प्रदान करने में ग्रांटस की कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस मौके पर डी.एस.ओ गुरप्रीत सिंह, एक्सीएन मंजीत सिंह, जोगिंदर सिंह गिलजियां, सिमरन सैनी, गोल्डी कल्याणपुर, एडवोकेट दमनदीप बिल्ला, राज कुमार, सुखविंदरजीत सिंह झावर, एडवोकेट दलजीत सिंह गिलजियां, रविंदर पाल सिंह गोरा, हरदीप साबी, पुष्पिंदर सिंह रिंकू, सुरिंदरजीत सिंह सैनी, सुखराज सिधू, पिंकी संगर, कुलदीप सिंह बब्बू, मनप्रीत सिंह मनी, अवतार सिंह खोखर, जरनैल जाजा, दविंदरजीत सिंह, विजय पाल, लखवीर सिंह लक्खी, गुरवीर रिंकू, गुरमुख सिंह, रूप लाल, दविंदर बिल्लू, रजिंदर दीप सिंह औझला, अनिल पिंका, हरमेश बस्सी जलाल, हरचरण सिंह, गुरचरण सिंह, जगदीश सैनी, राज कुमार राजू आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here