Wednesday, October 28, 2026
Home Politics कांग्रेस राज में लोग स्वास्थ्य व पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं...

कांग्रेस राज में लोग स्वास्थ्य व पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसे : खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भाजपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने गढ़शंकर बीत क्षेत्र के सरकारी अस्पताल व आस पास के क्षेत्र में लोगों को जनसुविधाएं न मिलने का कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रदेश मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर इस इलाके में पीने का पानी व अन्य जनसुविधाएं मुहैय्या करवाने की मांग की है।

Advertisements

श्री खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिनों बीनेवाल गढ़शंकर के अड्डा झूंगीयां के एक शिष्ट मंडल ने श्री खन्ना से मुलाकात कर उन्हें सरकारी अस्पताल व आस पास के क्षेत्र में पीने के पानी की भारी किल्लत होने संबंधी बताया था। शिष्ट मंडल ने श्री खन्ना को यह भी बताया था कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग को इस समस्या का हल करने के लिए कहा पर कोई कारवाई नहीं हुई।

श्री खन्ना ने बीत क्षेत्र के लोगों की समस्या को दूर करने हेतु प्रदेश मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर इस क्षेत्र में पीने का पानी व अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैय्या करवाने की मांग की। श्री खन्ना ने कहा कि हिमाचल व होशियारपुर की सीमा के साथ लगते सैंकड़ों कि.मी. क्षेत्र में बसे गांवों के लोगों को इस भारी गर्मी के मौसम में पीने के पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। श्री खन्ना ने कहा कि दुख की बात है कि कांग्रेस सरकार के प्रदेश में 3 साल बीत जाने के बाद भी बीत क्षेत्र के लोगों को सेहत व पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। श्री कहा कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह जनता की समस्याओं के प्रति खुद गंंभीर होकर अपने अधीन विभागों को जनता की परेशानियों को दूर करने के लिए कहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here