महिलाएं देश व समाज के उत्थान में निभा सकती हैं मुख्य भूमिका: मीनू सेठी


-महिला शक्ति किसी क्षेत्र में भी पुरुषों से कम नहीं है: डा. रमन घई-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला होशियारपुर की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कार्यालय में जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर जिला भाजपा अध्यक्ष डा. रमन घई ने आई हुई समूह महिला शक्ति को बधाई देते हुए कहा कि आज समाज में महिलाएं हर क्षेत्र में अपना अहम योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि देश, समाज व किसी भी वर्ग की उन्नति व खुशहाली के लिए महिला शक्ति अपना हमेशा अहम रोल अदा करती है। अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्होंने समूह महिला शक्ति के उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा में सदैव महिला शक्ति को मान सम्मान दिया जाता है। जिसका उदाहरण भाजपा संविधान में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत पदों को अरक्षित रखना है। इस अवसर पर उन्होंने जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी व समूह टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा सचिव नीति तलवाड़ ने अपने संबोधन में कहा कि आज समाज को आगे लेकर जाने के लिए महिलाएं पुरुषों के कंधे से कधा मिलाकर चल रही हैं, जिससे समाज व देश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। भाजपा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्बजीत कौर ने उपस्थित महिलाओं को भाजपा की महिलाओं के प्रति सम्मान और उन्हें आगे बढऩे के मौके देने की बात कही। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा मीनू सेठी ने आए हुए मुख्य अतिथि व महिला कार्यकर्ताओं क धन्यवाद करते हुए कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति और जागरुक करने की जरुरत है, क्योंकि आज भी संकीर्ण सोच वाले लोग महिलाओं को आगे बढऩे से रोकने हेतु कई अड़चने डाल रहे हैं। कानून व समाज को मिलकर इन अड़चनों को दूर करना होगा और इसके लिए महिलाओं को खुद आगे आने की जरुरत है। समारोह में आए हुए मुख्य अतिथि व कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए मंच संचालन कुलवंत कौर ने किया। इस मौके पर जिला महिला मोर्चा की तरफ से विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें क्रमश: जिला क्रिकेट कोच दविंदर कौर, नीरु कुमारी, हिमानी तथा लवनीत सैनी शामिल हैं। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला प्रभारी सुषमा सेतिया, पार्षद सुनीता दुआ, नरिंदर कौर, त्रिश्ला शर्मा, मीनाक्षी शारदा, स्वर्ण कौर, चंचला देवी, पलविंदर सैनी, कुलविंदर कौर, वरिंदर, कमलेश, जसवंत, कमलजीत कौर, सत्या वर्मा, निर्मला देवी, तृप्ता भाटिया, सुनीता देवी के अलावा मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा व जसवीर सिंह मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here