लोक लुभावने फैसलों का प्रचार करके समय निकाल रही मान सरकार बताए कि फंड कहां से आएंगे: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब कैबिनेट द्वारा पुलिस व  विभिन्न  विभागों में नौकरियां देने संबंधी बड़ी-बड़ी  लोक लुभावनी घोषणाएं फिर से एक बार कर दी गई है।  कैबिनेट के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेताओं  पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू, सतीश बावा, जिला सचिव अश्वनी गैंद, यशपाल शर्मा, धीरज ऐरी, दीक्षांत ठाकुर  द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी ने सरकार बनने से पहले भी इसी प्रकार के प्रचार किए गए थे, जो अभी तक लागू नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि 36000 कच्चे मुलाजमों को पक्के करने  का मामला कमेटियों की भेंट चढ़  गया है।  

Advertisements

इस प्रकार 50000 नौकरियां देने के वायदे के खिलाफ आक्रोश को ठंडा करने के लिए मौजूदा कैबिनेट द्वारा फैसले लेकर  लोगों को गुमराह करने की कोशिश चल रही है। उन्होंने कहा कि एक ही मुद्दे को बार-बार प्रचारित करके मान  सरकार लोगों को भ्रमित कर रही है।  कर्मचारियों को  पहले से मिल रहा वेतन  देना सरकार के लिए मुश्किल हो चुका है। इसलिए सरकार बताए कि  नए कर्मचारियों को वेतन देने के लिए फंड कहां से आएंगे, क्योंकि सरकार की माली हालत इतनी पतली हो  चुकी है कि मात्र 8 महीनों में जरूरी खर्चों के लिए  14000  करोड़ कर्जा  लेकर काम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार झूठे फैसले तथा ग्रांटिया देने में प्रसिद्ध हो चुकी हैं।   इसीलिए जब 5 साल लगातार सरकार फैसले के अनुसार भर्तियां कर लेगी तभी  सरकार की नियत तथा  मंशा का पता चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here