कांग्रेस नेत्री व समाज सेविका संतोष विशिष्ट (पल्लवी) साथियों समेत भाजपा में शामिल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस को अलविदा कहकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वालों का लगातार तांता लगा हुआ है। पहले भी 20 से 25 कदावर कांग्रेसी नेता कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम चुके हैं। बिहार में नरेंद्र मोदी की जीत तथा गत दिवस हैदराबाद में निगम चुनावों में भाजपा को मिले अप्रत्याशित समर्थन के कारण लोगों का समर्थन भाजपा से जुड़ता जा रहा है तथा कांग्रेस दिन प्रति दिन गिरती जा रही है।

Advertisements

नरेंद्र मोदी की नीतियों तथा भाजपा सरकार द्वारा होशियारपुर में करवाए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज कांग्रेस के कट्टर समर्थक ब्रिज मोहन शर्मा तथा उनकी पत्नी संतोष वशिष्ठ (पल्लवी) ने पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ,पूर्व मेयर शिव सूद, जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता जिला महामंत्री विनोद परमार, जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू, रमेश ठाकुर मेछी, अर्चना जैन, यशपाल शर्मा, विनोद शर्मा, जीवेद सूद भी उपस्थित थे। इस अवस पर पल्लवी ने कहा कि उनके परिवार ने लंबे समय से निस्वार्थ भाव से कांग्रेस की सेवा की, परंतु कांग्रेस ने उनकी सेवा को पहचान नहीं की। पार्टी में उनका यथा योग्य सम्मान न होने के कारण अब कांग्रेस में उनका दम घुटने लगा था। शिव सूद की प्रेरणा से आज वह सैकड़ों साथियों समेत भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, शिव सूद, सुरेश भाटिया ने अपने विचार प्रकट करते हुए बताया कि क्षेत्र का विकास तीक्ष्ण सूद के प्रयासों से केबल भाजपा सरकार के समय ही संभव हो सका, जबकि कांग्रेस के प्रमुख नेता सरकारी विकास में भी अपनी जेबे भरने में लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी लोक सेवा के लिए राजनीति करती है, परंतु कांग्रेस नेता स्वार्थभाव से राजनीति करते हैं. उन्होंने कहा कि श्रीमती पल्लवी तथा उनके साथियों का भाजपा परिवार में शामिल होने पर उनका मान सम्मान रखा जाएगा। निपुण शर्मा, शिवम् शर्मा, अभिषेक (शल्लू), सोनिया, सुनंदा, ममता, कामनी, आशा, अंजू, रचना, पिंकी, शीला, विजय हांडा, सुदेश, राधा, सुरिंदर, नीलम रानी, रेखा, बालकृष्ण, संजीव कुमार, ज्योति, रमनदीप, संजीव पलाहा, सुदेश कुमारी, मधु जैन, अमित जैन, रजत, कमल, कोमल, रजत, मनीष, शिवम, रिशु, रोहित शर्मा, करण नानु हंस, रोहित राधे, नानु, जतिंदर, अजय शर्मा, अजय अग्रवाल, सोनिया, जय, आशा अग्रवाल, रजत शर्मा आदि भी उपास्थि थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here