अरोड़ा का भाजपा को करारा जवाब: भाजपा छोड़ समाज सेवी शारदा दंपत्ति ने थामा कांग्रेस का दामन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस पार्टी को आज उस समय भारी बल मिला जब कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा की विकास की नीतियों से प्रभावित होकर समाज सेवी शारदा दंपत्ति ने भाजपा को बाय-बाय कहते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया। शारदा दंपत्ति दीपक शारदा एवं उनकी पत्नी मीनाक्षी शारदा का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने उन्हें सम्मानित किया।

Advertisements

इस अवसर पर श्री अरोड़ा ने कहा कि शारदा दंपत्ति ने समाज सेवा के माध्यम से शहर में एक अलग पहचान बनाई है तथा इनका जनाधार भी काफी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव ऐसे मेहनती लोगों का स्वागत किया है तथा पार्टी में मान सम्मान दिया है ताकि इनकी प्रेरणा से और लोगों को समाज सेवा की प्रेरणा मिल सके। इस दौरान श्री अरोड़ा का धन्यवाद करते हुए कहा कि शहर में श्री अरोड़ा द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों का उन पर बहुत प्रभाव पड़ा है तथा इसके चलते ही उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं है तथा आज भाजपा अपना जनाधार खो चुकी है व अपनी नीतियों से पूरी तरह से भटक चुकी है। जिसके चलते आम जनता का भी इससे मोह भंग हो रहा है।

शारदा दंपत्ति ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा और नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा को आश्वासन दिया कि वे कांग्रेस की मजबूती के लिए पूरी मेहनत से कार्य करेंगे। इस अवसर पर श्री अरोड़ा के दामाद दीपक पुरी के अलावा बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here