भाजपा के युवा कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में निभा रहे है सक्रिय भागीदारी: संजय सिंह

बछवाड़ा/बेगूसराय(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश कुमार। प्रखंड क्षेत्र के रानी तीन पंचायत में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी बेगुसराय के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में संगठन सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान दौरान उन्होंने बताया कि बछवाड़ा प्रखंड में दस हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य है जिसे पूरा करना हमारी प्राथमिकता है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में हर जगह सैकड़ो की संख्या में युवा पीढ़ी एवं बुजुर्गो में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की खासकर प्रथमवार बने वोटरों में अधिक उत्साह देखा जा रहा है। सदस्यता अभियान के दौरान मंडल अध्यक्ष सुमन कुमार चौधरी व युवा नेता प्रिंस कुमार राय ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे है। विभिन्न जगहों पर बड़ी संख्या में लगातार सदस्यता ग्रहण कर पार्टी से जुड़ रहे है।

पार्टी के प्रति लोगों में आस्था दिख रही है। नए सदस्यों के जुडऩे से पार्टी के विचार और अधिक फैलेंगे और भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश विकास के रास्ते पर अग्रसर हो रहा है। सदस्यता अभियान के अवसर पर आभा सिंह, मृत्युंजय वीरेश, नीरज शांडिल्य, नितीश राय, मो.रब्बान, सोनू कुमार, आदर्श सिन्हा, निशांत पोद्दार, विक्रम कुमार, रौशन कुमार, आयुष राय, विश्वजीत कुमार, अंकित कुमार, अजय कुमार, आशुतोष कुमार, राजीव चौधरी, ओमप्रकाश कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here