अमरदीप सग्गी एच.सी.डी.ए. के प्रधान और मनप्रीत रेहसी महासचिव नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर कम्प्यूटर डीलर्स एसोसिएशन (एच.सी.डी.ए.) का चुनाव करवाने संबंधी एक विशेष बैठक चुनाव अधिकारी मनप्रीत सिंह रेहसी, अजय कुमार सरोच तथा सतिंदर कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अमरदीप सिंह सग्गी को प्रधान नियुक्त किया। उनके नाम पर मोहर लगने उपरांत समस्त सदस्यों ने प्रेम सैनी को चेयरमैन, मनप्रीत सिंह रेहसी को महासचिव, सुनील वर्मा को उपाध्यक्ष, परमिंदर सिंह को संयुक्त सचिव, अमित जैन को कोषाध्यक्ष, ईशविंदर सिंह के संयुक्त कोषाध्यक्ष, अजय सरोच को पी.आर.ओ. तथा राजेश सैनी को मीडिया इंचार्ज लगाया गया। इस मौके पर मनप्रीत सिंह रेहसी ने एसोसिएशन की गतिविधियों की जानकारी दी तथा भविष्य में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here