Sunday, November 1, 2026
Home Politics गांवों को शहरों के साथ जोडक़र यातायात समस्या का किया जाएगा हल:...

गांवों को शहरों के साथ जोडक़र यातायात समस्या का किया जाएगा हल: परमजीत सचदेवा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी की प्रदेश में सरकार आते ही गांवों को शहरों के साथ जोडऩे के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे और सडक़ व्यवस्था के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा ताकि गांव निवासियों की शहर पहुंचने संबंधी समस्या का हल हो सके। उक्त बात आप उम्मीदवार परमजीत सिंह सचदेवा ने हल्का विधानसभा होशियारपुर में चुनाव प्रचार दौरान जनता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज कई गांव ऐसे हैं जहां पर सडक़ों की दयनीय स्थिति और यातायात प्रबंधों की कमी के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए आप सरकार का यह मुख्य लक्ष्य रहेगा कि गांवों को शहरों के साथ जल्द से जल्द जोडऩे के लिए पहल के आधार पर योजनाओं को लागू किया जाए। इस मौके पर पार्षद मोहन लाल पहलवान, दमनदीप, सुनील अग्निहोत्री, राजेश, पवन शर्मा, कुलविंदर सिंह (यू.एस.ए. आप), मनहीर, गुरमेल सिंह, सतिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह इत्यादि मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here