Sunday, October 18, 2026
Home Politics कांग्रेस ने ही युवाओं को प्रदान किए हैं बेहतर मौके: युवा नेता

कांग्रेस ने ही युवाओं को प्रदान किए हैं बेहतर मौके: युवा नेता

-बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन, सुन्दर शाम अरोड़ा ने किया सम्मानित- होशियारपुर से कांग्रेसी उम्मीदवार अरोड़ा को विजयी बनाने में युवा निभाएंगे अहम भूमिका-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। युवाओं को आगे बढऩे के मौके प्रदान करने और आधुनिक भारत के निर्माण में युवाओं के अहम योगदान के लिए कांग्रेस ने ही मौके प्रदान किए हैं और भविष्य में भी युवाओं को इसी से उम्मीदे हैं। यह बात कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने वाले युवा नेताओं ने सुन्दर शाम अरोड़ा कांग्रेसी प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लेते हुए कही। इस दौरान राजन शर्मा,चरनजीत, सौरव, शुभम, बबलू, नरिंदर कुमार, अमरजीत, हेमंत, रजत साहू, राहुल, हरदीप व गौरव शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा। पार्टी में स्वागत करते हुए सुन्दर शाम अरोड़ा ने युवाओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर उक्त युवा नेताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने युवाओं को नवीनकम तकनीक व कम्प्युटर युग का आगाज करके युवाओं को आधुनिक भारत के नवनिर्माण में योगदान डालने के मौके दिए थे। जिनकी बदौलत आज देश आधुनिकता में नई बुलंदियां छू रहा है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर से कांग्रेसी उम्मीदवार सुन्दर शाम अरोड़ा को विजयी बनाकर कांग्रेस की नीतियों व योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए युवा वर्ग विशेष योगदान डालेगा ताकि भविष्य में और भी युवा कांग्रेस के साथ जुड़ें। इस मौके पर अन्य के अलावा लवकेश ओहरी, कृष्ण सिंह सैनी, सुमेश सोनी, एडवोकेट धरमिंदर दादरा, कमल भट्टी तथा मप्पा सहित अन्य कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here