Tuesday, October 20, 2026
Home Latest सुरजीत कौर के निधन पर संतोष चौधरी ने परिवार के साथ दुख...

सुरजीत कौर के निधन पर संतोष चौधरी ने परिवार के साथ दुख प्रकट किया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नसराला निवासी सुरजीत कौर जोकि कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थी के निधन पर पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री संतोष चौधरी ने उसके परिवार से भेंट कर दुख प्रकट किया। इस अवसर पर परिवार को सांत्वना देते हुए संतोष चौधरी ने कहा कि सुरजीत कौर बहुत ही हिम्मती और समझदार महिला था।

Advertisements

उन्होंने कहा कि सुरजीत ने छोटी उम्र में बहुत दुख देखा तथा उन्होंने अपनी तरफ से उसे हर संभव सहयोग भी प्रदान करने का प्रयास किया था। मगर, परमात्मा को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने सुरजीत की आत्मा की शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना की। संतोष चौधरी ने परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर रोहित खुल्लर, गुरदेव सिंह, बूटा राम, जसवंत राय काला, ज्ञान चंद एवं लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here