Tuesday, October 27, 2026
Home Sports 23 दिसंबर को आठवीं ओजी.के.एफ.आई नेशनल कराटे चैंपियनशिप

23 दिसंबर को आठवीं ओजी.के.एफ.आई नेशनल कराटे चैंपियनशिप

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। ओकीनावन गोजूरियो कराटे फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से आठवीं ओजी.के.एफ.आई नेशनल कराटे चैंपियनशिप होशियारपुर के शक्ति हाल में 23 दिसंबर को करवाई जाएगी। फैडरेशन के अध्यक्ष शिहान जगमोहन विज व महासचिव एडवोकेट डा. दीपक शर्मा ने बताया कि चैंपियनशिप में अलग-अलग राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 500 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें 100 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी होंगे, जो भारत का प्रतिनिधित्व मलेशिया, अमेरिका, स्पेन, इंग्लैंड, जापान, नेपाल, श्रीलंका अन्य देशों में कर चुके हैं। भारतीय कराटे सर्किट की श्रेष्ठ प्रतियोगिताओं में से एक मानी जाने वाली इस कराटे चैंपियनशिप में व्यक्तिगत काता व कुमिते, टीम काता व कुमिते के साथ-साथ जूनियर व सीनियर वर्ग के ओपन मुकाबले भी आयोजित होंगे।

Advertisements

टूर्नामेंट डायरेक्टर जगमोहन विज ने बताया कि प्रतियोगिता के सुचारु रूप से आयोजित करने के लिए एशियन कराटे फेडरेशन के अनुभवी रेफरी और जज शिहान विजय कुमार कानपुर (उप्र), शिहान विशाल जायसवाल दिल्ली, शिहान हेमंत कुमार शर्मा अंबाला (हरियाणा) व सेनसाई हेमराज मसूरी, उत्तराखंड और बैंगलोर (कर्नाटक) से डा. कराटे एपी श्रीनाथ जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ विभिन्न राज्यों से कराटे एसोसिएशन आफ इंडिया के रेफरी व जज पहुंचेंंगे। इस दौरान खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाने के लिए वल्र्ड कराटे फैडरेशन की टेक्निकल कमिशन के सदस्य व कराटे एसोसिएशन आफ इंडिया के महासचिव हेनशी भरत शर्मा टूर्नामेंट की अध्यक्षता करेंगे। शिहान गुरप्रीत रोजी सेठी टूर्नामेंट आयोजन समिति के संयोजक होंंगे। इस दौरान देश-विदेश कराटे को प्रफुल्लित करने के लिए अहम योगदान रखने वाली शख्सियतों को विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here