गरीब व बेसहारों का सहारा है नेशनल जागृत पार्टी: भूपिंदर सिंह भिंदा

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: कुमार गौरव। वर्तमान हालातो में देश के अंदर गरीब वर्ग बेसहारा व बेबस है इनकी कही भी कोई सुनवाई नहीं है इन लोगों की आवाज़ उठाने वाली एक ही पार्टी है और वो है नेशनल जागृत पार्टी। यह शब्द पार्टी के राष्ट्रीय चेयरमैन भूपिंदर सिंह भिंदा ने किया। उन्होंने कहा की नेशनल जागृत पार्टी के राष्ट्रीय चीफ लखवीर सिंह राजधान के कुशल दिशानिर्देशों में नेशनल जागृत पार्टी पंजाब के अन्दर तकऱीबन आधे जिलों में अपने यूनिट बना चुकी है। इसके साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में पार्टी का विस्तार किया जा रहा है।

Advertisements

आने वाले कुछ ही समय में नेशनल जागृत पार्टी देश के हर छोटे बड़े राज्य में अपना यूनिट व कार्यकरणी स्थापित कर लेगी। चेयरमैन भिंदा ने बताया उनकी पार्टी संघर्ष करने वाले लोगों की पार्टी है और लोगों के हकों की आवाज बुलंद करने के लिए सदैव संघर्ष करेंगे ताकि लोगों को उनका बनता हक मिल सके। उन्होंने कहा की इस समय हालात ये हैं कि राजनितिक पार्टियां चुनावों से पहले लोगों की वोट हासिल करने के लिए जनता से बड़े-बड़े वायदे करती हैं और सरकार बनने के बाद सब वायदों से मुकर जाती है। जिससे आम लोग अपने आप को ठगा महसूस करते है और ये बात हमें बर्दाश्त नहीं है। नेशनल जागृत पार्टी दिन रात लोगों की सेवा करेगी और लोगों का बनता हक दिलाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here