आप को करारा झटकाः सांसद सुशील रिंकू व विधायक शीतल अंगुराल “आप” छोड़ भाजपा में हुए शामिल

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में आम आदमी पार्टी के एकमात्र लोकसभा सांसद सुशील रिंकू और जालंधर पश्चिम से विधायक सुशील रिंकू ने आम आदमी पार्टी को अलविदा कहते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। दोनों दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए तथा इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद थे।

Advertisements

राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं के अनुसार लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को यह करारा झटका करार दिया जा रहा है। क्योंकि, एक तरफ केजरीवाल को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से पार्टी में असमंजस की स्थिति बनी हुई है तथा कई मामलों में ईडी के रेड के डर के चलते कईयों की धड़कने बढ़ी हुई हैं। राजनीतिक माहिरों की माने तो इस स्थिति में आप के कई नेता सुरक्षित स्थानों का रुख करने लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here