विदेश में रहने वाले प्रधानमंत्री मोदी नहीं समझता देश वासियों का दर्द: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रदेश कांग्रेस की तरफ से पैट्रोल एवं डीजल के बढ़े दामों के विरोध में विधानसभा हल्के अनुसार धरना दिए जाने के किए गए आह्वान पर विधानसभा हल्का होशियारपुर में कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में मिनी सचिवालय के समक्ष पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने विशेष तौर से पहुंचकर धरने में पहुंचे नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया, जो इतनी गर्मी के बावजूद जनता की लड़ाई लडऩे हेतु धरने में पहुंचे। श्री अरोड़ा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार पैट्रोल और डीजल के रेट कंट्रोल में रखने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है तथा इसकी नाकामी ने आम जनता का जीना दूभर बना दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग मोदी का पहाड़ा पढ़ते नहीं थक रहे, असल में उन्हें जनता की समस्याएं दिखाई नहीं दे रही हैं। इसके चलते हालात और भी बदतर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है और केन्द्र सरकार की लोकमारु नीतियों के विरोध स्वरुप आवाज बुलंद करती रहेगी।

Advertisements

विधानसभा स्तर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दिया मोदी के खिलाफ धरना, डी.सी. को सौंपा मांगपत्र

इस मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब जनता मोदी को सत्ता से बाहर करके उसके साथ हिसाब चुकता करेगी। उन्होंने कहा कि देश विदेशी दौरों से नहीं चलता बल्कि पहले अपने घर को मजबूत बनाना पड़ता है और अपने देश वासियों की समस्याओं को समझकर उनका हल निकालना पड़ता है। मगर हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी देश में कम विदेशों में सैर पर ज्यादा रहते हैं तथा यहां पर देश चलाने का ठेका उन्होंने पूंजीपतियों के हाथों में सौंप रखा है, जो मनमर्जी से जनता से दाम वसूल रहे हैं। मगर यह सभी एक बात समझ लें कि इनके अत्याचार के दिन खत्म होने वालें और जनता की सरकार आने वाली है, जैसा कि पंजाब में हुआ है।

इस मौके पर मंच का संचालन करते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा ने कहा कि जब से पंजाब में कांग्रेस सरकार आई है तब से प्रदेश विकास की नई राह पर अग्रसर हुआ है, जबकि केन्द्र में मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है। उन्होंने कहा कि पैट्रोल और डीजल की कीमत बढऩे का सीधा असर अन्य वस्तुओं पर पढ़ता है। पैट्रोल और डीजल के दाम में लगी आग से आज हर कोई जल उठा है तथा बेसब्री के साथ 2019 का इंतजार कर रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी डा. कुलदीप नंदा, पार्षद ब्रह्मशंकर जिम्पा, नंबरदार कर्मचंद, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा तरमजीत कौर सेठी के अलावा अन्य नेताओं ने संबोधित करके मोदी सरकार को खूब कोसा। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने जिलाधीश को एक मांगपत्र भी सौंपा।

इस अवसर पर अवतार सिंह कपूर, कर्मवीर बाली, रजनीश टंडन, हरीश आनंद, लवकेश ओहरी, अशोक सूद हैप्पी, मैडम भट्टी, पार्षद कमलजीत कटारिया, दीपक नैय्यर, जेसन मैथ्यू, रवि शर्मा, पवन कुमार ऊंमट, कमल भट्टी, मनमोहन कपूर, श्याम नरुला, कुलदीप अरोड़ा, रमन कपूर, दीपक पुरी, परमजीत पम्मा, आकाश गोल्डी कमालपुर, अशोक मेहरा, करण सैनी, जतिन, प्यारे लाल सैनी, ओ.पी. शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here