
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री हिन्दू तख्त, काली माता मंदिर, पटियाला के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी धनंजय गिरी जी महाराज ने होशियारपुर से लक्की ठाकुर को तख्त का पंजाब अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस मौके पर स्वामी धनंजय गिरी जी महाराज ने कहा कि आज हिन्दू समाज को संगठित होने की जरुरत है। क्योंकि, बहुत सारी सनातन एवं हिन्दू विरोधी ताकतें हमारे ही देश में हमें धर्म परिवर्तन एवं अन्य माध्यमों से कमजोर करने में लगी हुई हैं। जिनका हमें मुंहतोड़ जवाब देना होगा तथा यह तभी संभव होगा जब हम एकजुट एवं संगठित होंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी एकजुटता ही सरकारों को झुकने पर मजबूर करेगी। उन्होंने लक्की ठाकुर से कहा कि वह संगठन की मजबूती एवं विस्तार के लिए कार्य करें और समाज को एकजुट करने में अहम भूमिका अदा करें। इस अवसर पर लक्की ठाकुर ने कहा कि श्री हन्दू तख्त की मर्यादा एवं उद्देश्यों की पूर्ति के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और प्रदेश में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे ताकि हिन्दू राष्ट्र में हिन्दुओं के अधिकार पूरी तरह से सुरक्षित हो सकें। इस मौके पर साहिल सांपला, मनोज कपूर, मनमोहन शर्मा, अम्बरीश भगत, स्नेह कुमार, मनोज कुमार, विनोद चड्ढा, संदीप, उपिंदर वालिया, रमनजीत संह रम्मी, सुजेश कुमार शर्मा जौली, कुलवीर सिंह बावा, राकेश चावला, सोनू भट्टी आदि मौजूद थे।











