Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur BBMB ने किया अंडर वाटर सर्वे पर एक दिवसीय ऑनलाइन तकनीकी कार्यशाला...

BBMB ने किया अंडर वाटर सर्वे पर एक दिवसीय ऑनलाइन तकनीकी कार्यशाला का आयोजन

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड तलवाड़ा में अंडर वाटर सर्वे से संबंधित आधुनिक तकनीकों के बारे में अधिकारियों एवं इंजीनियरों को अद्यतन करने के उद्देश्य से एक दिवसीय ऑनलाइन तकनीकी कार्यशाला का आयोजन मुख्य अभियंता श्री राकेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में  किया गया। इस अवसर पर उप मुख्य अभियंता वी.के. मीना, अधीक्षण अभियंता मनवीन चौधरी, अधिशाषी अभियंता विनय कुमार, हरप्रीत सिंह तथा गौरव लाम्बा के अतिरिक्त विभिन्न इकाइयों से एस.डी.ओ. एवं जूनियर इंजीनियरों ने भी कार्यशाला में भाग लिया।

Advertisements

कार्यशाला के दौरान अंडर वाटर सर्वे में प्रयुक्त नवीनतम तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल , अंडर वाटर कैमरा सिस्टम, सोनार तकनीक, बाथीमेट्रिक सर्वे, सुरंगों, बांधों तथा हाइड्रो-मैकेनिकल संरचनाओं की जांच से संबंधित तकनीकी विधियों को स्पष्ट रूप से समझाया गया। मुख्य अभियंता श्री राकेश कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि अंडर वाटर सर्वे तकनीकें बांधों, नदियों, सुरंगों एवं अन्य जल संरचनाओं की सुरक्षा तथा दीर्घकालिक टिकाऊ कार्यक्षमता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस प्रकार की तकनीकी कार्यशालाओं के माध्यम से इंजीनियरों को नवीन तकनीकों से अवगत कराना समय की आवश्यकता है। यह तकनीकी कार्यशाला आई-रोव के सहयोग से आयोजित की गई, जो अंडर वाटर निरीक्षण एवं मरीन रोबोटिक्स के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्था है। कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए तकनीकी प्रश्नों के विस्तृत उत्तर दिए गए तथा सभी प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here