विक्रम, विशाल वालिया और करण भाजपा बूथ प्रधान नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक भाजपा नेता अनिल हंस की अगुवाई में हुई। इस मौके पर संजू अरोड़ा, पार्षद अशोक कुमार शोकी व चिंटू हंस विशेष तौर से उपस्थित हुए। इस दौरान सर्वसम्मति से शहर के बूथ नंबर 111 से विक्रम, 112 से विशाल वालिया तथा बूथ नंबर 114 से करण हंस को बूथ प्रधान नियक्त किया गया।

Advertisements

इस मौके पर नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती एवं विस्तार पर चर्चा की। इस मौके पर अनिल हंस ने कहा कि उक्त बूथों पर तैनात किए गए तीनों कार्यकर्ता बहुत ही मेहनती हैं और उन्हें उम्मीद है कि वे संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here