पं. श्याम ज्योतिषि से जानें धनतेरस पर क्या खरीदना होता है शुभ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। दीपावली से पहले कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाये जाने वाले ‘धनतेरस’ को ‘धनवंतरि त्रयोदशी’ भी कहा जाता है। इस दिन सोना-चांदी की कोई चीज या नए बर्तन खरीदने को अत्यंत शुभ माना जाता है। इस वर्ष धनतेरस 25 अक्टूबर के दिन मनाई जायेगी। मां लक्ष्मी के पूजन के पर्व दीपावली से दो दिन पहले आने वाला धनतेरस का त्यौहार देव वैद्य धनवंतरि और लक्ष्मी जी के खजांची माने जाने वाले कुबेर को याद करने का दिन है।

Advertisements

धनतेरस के दिन लक्ष्मी जी के साथ धनवंतरि और कुबेर की भी पूजा की जानी चाहिए। क्योंकि, कुबेर जहां धन का जोड़−घटाव रखने वाले हैं वहीं धनवंतरि ब्रह्मांड के सबसे बड़े वैद्य हैं। लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति खरीदें और दीपावली के दिन इसी का पूजन करें। अकसर लोग दीपावली के समय नई गाड़ी खरीदते हैं। धनतेरस के दिन भी गाडिय़ां बड़ी संख्या में खरीदी जाती हैं।

यदि आप भी धनतेरस के दिन नयी गाड़ी लेना चाह रहे हैं तो गाड़ी तो खरीदिए। लेकिन, उसके लिए भुगतान पहले ही कर दें तथा धनतेरस के दिन वाहन के लिए भुगतान करने से बचें। वाहन को राहु काल में घर में नहीं लाना चाहिए। इस दिन यदि कपड़े खरीद रहे हैं तो सफेद या लाल रंग के कपड़ों को प्राथमिकता दें। संपत्ति खरीदना भी इस दिन बेहद शुभ माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here