Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur प्रगतिशील किसानों की सोच से अग्रणी गांव के तौर पर उभर रहा...

प्रगतिशील किसानों की सोच से अग्रणी गांव के तौर पर उभर रहा है गांव पंडोरी गंगा सिंह: जिलाधीश

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत जिला प्रशासन की ओर से जहां किसानों को धान की पराली को आग न लगा कर गेहूं की सीधी बिजाई के लिए जागरुक किया जा रहा है वहीं कृषि विज्ञान केंद्र की निगरानी में जिले के गांव पंडोरी गंगा सिंह के जागरुक किसानों ने अभी तक 120 एकड़ रकबे में बिना आग लगाए हैप्पी सीडर की मदद से गेहूं की सीधी बिजाई की है। इस गांव के किसानों ने रबी सीजन 2019 के दौरान पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान की कटाई, सुपर एस.एम.एस.(स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम) लगी कंबाइन से करने के बाद हैप्पी सीडर तकनीक की विधि को अपनाते हुए वातावरण हितैषी होने का सबूत दिया है।

Advertisements

-मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत गांव के किसानों ने 120 एकड़ में की गेंहू की सीधी बिजाई, गांव के अन्य किसान भी अपना रहे है यह प्रणाली

जिलाधीश ईशा कालिया ने गांव के किसानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत फैलाई जागरुकता के कारण गांव पंडोरी गंगा सिंह के किसानों ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बेहतरीन काम किया है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि जिले के अन्य स्थानों में भी किसान जागरुक होकर धान की पराली को बिना आग लगाए गेहूं की सीधी बिजाई कर रहे हैं।

-डिप्टी कमिश्नर ने गांव के प्रगतिशील किसानों की प्रशंसा की

ईशा कालिया ने बताया कि वातावरण की शुद्धता व जमीन की उपजाऊ शक्ति बरकरार रखने के लिए फसलों के अवशेषों को आग न लगाई जाए, बल्कि इसका प्रबंधन खेत में ही करने को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि जिले में किसानों ने बड़े स्तर पर सुपर एस.एम.एस. कंबाइन से धान की कटाई करने के उपरांत हैप्पी सीडर से गेहूं की सीधी बिजाई की है।

कृषि विज्ञान केंद्र होशियारपुर के डिप्टी डायरेक्टर(ट्रेनिंग) डा. मनिंदर सिंह बौंस ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से एक जागरुकता अभियान चला कर पराली को संभालने संबंधी तकनीकों की विशेष प्रदर्शनियां लगाई गई है। उन्होंने बताया कि ब्लाक माहिलपुर का गांव पंडोरी गंगा सिंह धान की पराली का खेत में ही प्रबंधन कर पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी अग्रणी गांव के तौर पर उभरा है। उन्होंने कहा कि गांव के किसानों ने 120 एकड़ रकबे में बिना आग लगाए हैप्पी सीडर से गेहूं की बिजाई की है वहीं अभी और बिजाई होने की संभावना है। इसके साथ ही पराली की गांठे बनाने वाली मशीन, बेलर से भी लगभग 100 एकड़ रकबे पर पराली को संभाला जा चुका है। इसके साथ-साथ रोटावेटर व जीरो टिल्ल ड्रिल से भी बिना आग लगाए बिजाई की गई है।

उन्होंने बताया कि गांव के अग्रणी किसान सरपंच कैप्टन मनोहर सिंह, दीदार सिंह, तीर्थ सिंह, हरपाल सिंह, कुलवरण सिंह, मनजिंदर सिंह, संदीप सिंह, मनजिंदर सिंह भंगू, गुरप्रीत सिहं, हरजिंदर सिंह, गुरदीप सिंह, कुलवंत सिंह, जगदीप सिंह ने भी पराली को खेत में ही संभाल कर गेहूं की सफलतापूर्वक सीधी बिजाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here