संस्था भारत गौरव ने संविधान दिवस के मौके करवाया सैमीनार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय संविधान ने धर्म की परिभाषा को बाखूबी समझाया है। संविधान के अनुसार अपनी जिम्मेवारी को ईमानदारी से निभाना ही धर्म है। उपरोक्त शब्द केन्द्रीय विश्व विधालय, हिमाचल के उप कुलपति डा. कुलदीप अग्रिहोत्री ने भारत गौरव संस्था द्वारा भारतीय संविधान के 70वें जन्मदिवस पर आयोजित एक सैमीनार को संबोधित करते हुए कहे।

Advertisements

डा. अग्रिहोत्री ने कहा कि देश को चलाने वाला केवल संविधान है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार न चलने वाले को भारत देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होने कहा कि बावा साहेब बी. आर. अंबेदकर जी ने भारत के संविधान की रचना करते हुए हर उन बारीकियों का ध्यान रखा है, जिस से देश के हर वर्ग का उत्थान हो सके।इस मौके पर साध्वी रुपेश्वरी भारती ने कहा कि भारतीय संविधान से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होने कहा कि कोई वृक्ष तभी फल फूल सकता है, जब उस की जड़े मजबूत हों, इस लिए हिंदोस्तान को विश्वगुरू बनाने के लिए इस की जड़ों को मजबूत करना जरूरी है और यह संविधान की पालना से ही संभव हो सकता है।सैमीनार को संबोधित करते हुए बार कौंसिल, पंजाब एंड हरियाणा के सचिव सुवीर सिध्दू ने कहा कि दुनिया के देशों में उन का संविधान वहां की पार्लीमैंट बनाती है, लेकिन भारत ऐसा लोकतांत्रिक देश है, जिस में संविधान ने पार्लीमैंट को बनाया है और यही बात हमें दुनिया में सब से बड़े लोकतंत्र का दर्जा प्रदान करती है।

 

इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन विजय सांपला ने कहा कि डा़ बी. आर. अंबेदकर जी ने भारतीयों के लिए सब से पवित्र किताब भारतीय संबिधान लिख कर देश को एकजुट रहने का रास्ता दिखाया है। उन्होने कहा कि पर यह बात भी यह बात भी सच है कि अगर संविधान को लागू करने वाले लोगों की मानसिकता गलत हो जाएगी, तो विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भी खतरे में पड़ जाएगा।

समारोह को संबोधित करते हुए यूथ डिवेलपमैंट बोर्ड पंजाब के पूर्व चेयरमैन संजीव तलवाड़ ने कहा कि भारत गौरव ने हमेशां अपनी नौजवान पीढ़ी को भारतीय मूलांकों से अवगत कराने का कार्य किया हैऔर समय समय पर देश में बुराईयों के खिलाफ जन मानस खड़ा हो, उस के लिए प्रयास किया है। उन्होने कहा कि भारत गौरव हमेशा देश की अखंडता बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहेगी।

इस मौके पर भारत गौरव संस्था की ओर से डी. एस. बागी ने सभी आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। समारोह में शिक्षा, समाज सेवा, राजनीतिक क्षेत्र व न्याय पालिका से जुड़े लोगों ने भी भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here