सेंट सोल्जर के छात्रों ने क्रिसमस का त्योहार मनाकर दिया शांति और भाईचारे का संदेश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा क्रिसमस का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस संबंध में आयोजित ग्रैंड सेलिब्रेशन के दौरान ग्रुप के नन्हें छात्रों ने शांति, भाईचारे, यूनिटी, हैप्पीनेस, स्माइल का संदेश दिया। इस दौरान सेंट सोल्जर के 300 के करीब छात्रों ने सांताकलाज, परियाँ, क्रिसमस ट्री, बॉल्स इत्यादि का भेष धारण कर कार्यकम्र में भाग लिया।

Advertisements

ग्रुप की वाईस चेयरपरसन संगीता चोपड़ा, प्रिंसिपल श्वेता तिवाड़ी तथा प्रिंसिपल रीतू ने नन्हें छात्रों के साथ क्रिसमस का केक काटते हुए एक दूसरे का मुँह मीठा करवाया गया ओर सभी को क्रिसमस की बधाई दी। इसके अतिरिक्त परियाँ और सेंटाक्लोज बने छात्रों ने जिंगलबेल जिंगलबेल, मेरी क्रिसमस आदि गीत गाते हुए डांस भी किया गया। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपरसन संगीता चोपड़ा ओर प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने छात्रों को चॉक्लेट, टॉफियां, गिफ्ट्स आदि बांटे और सभी को क्रिसमस की बधाई देते हुए उन्हें बिना किसी भेदभाव के सभी पर्व मिलकर मनाने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here