खेती आर्डीनेन्सों के विरोध में किसानों का ब्यास दरिया पुल पर धरना दूसरे दिन भी जारी

टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़)। केंद्र सरकार की ओर से लगाए खेती आर्डीनेंस के विरोध में 14 सितंबर से ब्यास दरिया पुल पर टांडा श्री हरगोबिंदपुर सडक़ को जाम कर के धरने पर बैठे किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी के कार्यकर्ता आज भी डटे रहे। पूरी रात धरने वाले स्थान पर गुज़ारने के बाद आज फिऱ दूसरे दिन किसान जत्थेबंदी के साथ जुड़े सैंकड़ों किसानो तथा मज़दूरों ने केंद्र सरकार के खि़लाफ़ मोर्चा खोला।

Advertisements

दूसरे दिन के धरने की अगुवाई हरविंदर सिंह ख़ुजाला , बख्शीश सिंह मुल्तानी , सोहन सिंह गिल , निशान सिंह नडाला ने की। इस मौके पर किसानो ने केंद्र तथा पंजाब सरकार के किसान तथा मज़दूर विरोधी नीतीयों के खि़लाफ़ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर अपने संबोधन में जत्थेबंदी के सीनियर उपप्रधान सविंदर सिंह चुताला , गुरप्रीत सिंह खानपुर , रणबीर सिंह डुगरी , गुरप्रताप सिंह , कुलदीप सिंह बेगोवाल , कश्मीर सिंह , रणजीत सिंह तथा कुलबीर सिंह काहलों ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानो के हितों को कुचलते हुए खेती आर्डीनेंस संसद में पेश कर दिए हैं तथा इसके साथ ही विरोधी पार्टींयां भी इसका कोई विरोध नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इसका मतलब चुने हुए नेताओं को अपने वेतन भत्तों के साथ ही मतलब है और किसानों को पूछने वाला कोई नहीं है। जब कि किसान दिनरात इन बिलों का विरोध करते हुए सडक़ों पर हैं। उन्होंने राज्य सरकार के साथ-साथ अकालीदल को घेरते हुए कहा कि अकालीदल बार बार इस मुद्दे पर यू टर्न ले रहा है।

उन्होंने कहा कि अकालीदल केंद्र के मंत्रीपद त्याग कर आर्डनेंस के विरोध तथा किसानो के हकों के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई खेती आर्डीनेंस तथा बिजली संशोधन एक्ट को रद्द करवाने तक जारी रहेगी। इस दौरान गुरुद्वारा पुलपुख्ता साहिब के सेवादारों की ओर से धरने पर बैठे किसानो के लिए लंगर का प्रबंध किया। इस मौके पर जोगिन्दर सिंह नैत , अजैब सिंह , गुरबिंदर सिंह खुजाला , निशान सिंह गंधुवाल , कुलदीप सिंह , सुखदेव सिंह , अनोख सिंह , जसवीर सिंह , बिक्रमजीत सिंह , चंद्रभान , जगमोहनदीप सिंह , चमन सिंह , सुदेश कौर ,रानी , सुखविंदर कौर , दलेर सिंह , कालू टाहली , अशोक वर्धन इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here