Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur आयोध्या में राम मंदिर निर्माण नहीं राष्ट्र निर्माण हो रहा है: वीर...

आयोध्या में राम मंदिर निर्माण नहीं राष्ट्र निर्माण हो रहा है: वीर प्रताप राणा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आयोध्या में बन रहे श्री राम चंद्र जी के भव्य मंदिर का निमार्ण ही नही यह राष्ट्र निर्माण हो रहा है, यह विचार प्राकृतिक वातावरण व समाजिक वातावरण प्रेमी वीर प्रताप राणा ने आज प्रकट किए। उन्होने कहा कि श्री राम चंद्र जी के मंदिर निर्माण में और तेजी लाने के लिए दिवाली के बाद पंजाब भर से कार सेवक तैयार कर बारी-बारी भेजे जायेंगे ताकि निर्माण कार्य तेजी से हो एवं यह सनातन एवं भारत की असीमता का प्रतीक जल्द से जल्द तैयार हो व लोगों को तीर्थ करने का सौभाग्य प्राप्त हो। वीर प्रताप राणा ने कहा कि यह मुगलों के छल कपट व आतंकवाद की निशानी है कि किस तरह से सदियों से यह इस्लामिक आतंकवादी शांति प्रिय कौमों पर जुल्म ढाते आये हैं, हमारी केंद्र सरकार से बिनती है कि वह जल्द से जल्द मथुरा, काशी व अन्य मंदिर व इतिहासिक स्थान इनसे मुक्त करवा कर एक सनातन संस्था तैयार कर उसके हाथों में सौंपे जायें। 

Advertisements

वीर प्रताप राणा ने केन्द्र सरकार से अपील की है कि वह जल्द से जल्द कश्मीर, केरल जैसे राज्यों के मंदिरों की केन्द्रीय बलों द्वारा सुरक्षा निश्चित  करे ताकि आये दिन हो रहे हमारे मंदिरों पर हमले बंद हों व राम मंदिर के निर्माण में जाने वाले कार सेवकों को रेल यात्रा के किराये में विशेष छूट दी जाये। सरकार से आशा करते हैं कि मथुरा, काशी मंदिर जल्द से जल्द मुक्त करवा कर हिंदुओं के हवाले कर गुलामी के प्रतीकों को खत्म करे। हमारे कार सेवक वहां भी निर्माण कार्यों में सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here