पूर्वी मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर रमेश ठाकुर मेछी ने जताया पार्टी का आभार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा शहरी पूर्वी मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष पार्षद रमेश ठाकुर मेछी ने उन्हें यह जिम्मेदारी पुन: सौंपे जाने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं नेताओं का धन्यवाद किया है। ठाकुर रमेश मेछी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह पूरी निष्ठा एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के बढ़ते जनाधार के चलते इसे और बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए हर कार्यकर्ता को पार्टी की मजबूती के लिए मोदी सरकार की योजनाओं से सभी को जागरुक करना होगा ताकि समाज का हर वर्ग योजनाओं का लाभ लेकर लाभांवित हो सके।

Advertisements

मेछी ने कहा कि होशियारपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद एवं जिला भाजपा प्रधान विजय पठानिया की अगुवाई में जिला भाजपा पहले से काफी मजबूत हुई है तथा आने वाले नगर निगम चुनाव में एवं 2022 में विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर से परचम फहराएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here