नववर्ष के आगमन पर धुग्गा ने जरुरतमंद लोगों को बांटे कंबल

हरियाना (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रीति पराशर। धन-धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व और नए साल की आगमन पर स. देश राज सिंह धुग्गा पूर्व मुख्य सांसदीय सचिव की तरफ से गरीब, ज़रूरतमन्द और विधवा महिलाओं को धुग्गा धर्म कंडा हरियाना में कंबल बांटे। जिसमें तीक्ष्ण सूद पूर्व मंत्री पंजाब ने विशेष के तौर पर शिरकत की। इस मौके देश राज सिंह धुग्गा ने श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पूर्व और नए साल की आगमन को लेकर 70 से अधिक जरूरतमंद और विधवा महिलाओं को कंबल बांटकर खुशियां सांझी की। धुग्गा ने इलाका निवासियों को बधाईयां देते हुए कहा कि हमारे धार्मिक ग्रंथों में अन्नदान, वित्तदान और वस्त्र दान को महान पुण्य और कल्याणकारी बताया गया है। उन्होंने कहा कि गुरुओं के दिखाऐ सिद्धांतों अनुसार हमें अपनी नेक कमाई से कुछ हिस्सा निकाल कर मानवता की सेवा में लगना चाहिए।

Advertisements

जरुरतमंद लोगों की सेवा करना एक महान कार्य: तीक्षण शूद

इस मौके श्री सूद ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोंगों की मदद करके धुग्गा की तरफ से महान कार्य किया है। जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। इस मौके अलग अलग संस्थायों के शामिल हुए प्रतिनिधियों में बलवीर सिंह कलोटी पूर्व प्रधान नगर कौंसिल हरियाना, संजीव मिनहाल प्रधान जि़ला मुकेरियां, करन सिंह जनरल सचिव, सतपाल सिंह भुलाना, सुखविंदर सिंह, हरजीत सिंह नंगल, ऊकार सिंह धामी, जसपाल सिंह चक्क गुज्जरों, नरेश कौंसिल, जुकार नाथ शर्म, के. के. सैनी, संजीव कुमार, गुरमीत सिंह, राकेश सैनी, तरलोक सिंह लाला, सुच्चा सिंह ताजपुर किसान नेता, राम शरण शर्मा, अजय चोपड़ा मंडल प्रधान भाजपा हरियाना, मुकेश कुमार हरियाना, शाम सैनी, मुनीश विशिष्ट, बख्शीश सिंह, मलविंदर सिंह, प्रदीप प्रभाकर, सुशील कुमार, नच्छतर सिंह अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here