Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur ब्राह्मण सभा ने शक्ति मंदिर में लगाया मुफ्त चिकित्सा कैंप, 200 मरीजों...

ब्राह्मण सभा ने शक्ति मंदिर में लगाया मुफ्त चिकित्सा कैंप, 200 मरीजों की हुई जांच

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। श्री ब्राह्मण सभा प्रगति पंजाब द्वारा शक्ति मंदिर (केशो मंदिर) नई आबादी होशियारपुर में मुफ्त मैडिकल कैंप लगाया गया। जिसमें डा.रंजीत सिंह (बच्चों के रोगों के माहिर), डा.उपेंद्र सिंह (दिल और छाती के रोगों के माहिर), डा. नवदीप बैंस (हड्डियों के रोगों के माहिर) ने 200 मरीजों की जांच की। कैंप में मुफ्त दवाइयां बांटी गई और लंगर भी लगाया गया।

Advertisements

सभा के अध्यक्ष एडवोकेट सुनील पाराशर ने कहा की सभा फ्री मेडिकल कैंप इसलिए लगाती है तांकि गरीब लोग इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा सकें उन्होंने कहा कि जो लोग गरीब हैं और दवाई का खर्चा नहीं उठा सकते और जांच न करवाने के कारण उनकी बीमारी बढती रहती है, उनके लिए फ्री मैडिकल कैंप वरदान से कम नहीं है । उन्होंने कहा की सभा अपना धार्मिक प्रोग्राम भी अगले महीने अप्रैल में करवाने जा रही है।

सभा के सेक्रेटरी अश्विनी शर्मा जी ने कहा कि जल्द ही सभा एक और फ्री मेडिकल कैंप फतेहगढ़ में लगाएगी, जो सभा का 10वां फ्री मेडिकल कैंप होगा। उन्होंने कहा की बढ़ते नशे को देखते हुए सभा ने यह भी फैसला किया है की जल्द ही सभा अलग-अलग खेलों के टूर्नामेंट करवाने के बारे में भी सोच विचार करेगी। कैंप के बाद डा. उपेंद्र सिंह, डा. रंजीत सिंह ,डा. नवदीप बैंस और शक्ति मंदिर प्रबंधक कमेटी को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर संजीव शर्मा, अभिषेक कौशल, ओमकार कौशल, मनदीप शर्मा, अमनदीप शर्मा, अक्षय शर्मा, भूषण शर्मा, रामगोपाल शर्मा, सूर्य प्रकाश शर्मा, विजयलक्ष्मी, इंदु बाला, कौशल, रजनी शर्मा, करुणा, संदीप शर्मा, कृष्णा, जसवंत सैनी, नरेश सैनी, टीएल मल्होत्रा, एडवोकेट परमिंदर सिंह, एडवोकेट देवेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, महेश कपूर आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here