लायंस क्लब ने गांव रसूलपुर के जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया राशन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। लायंस क्लब होशियारपुर की तरफ से आज 75 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। संस्था के प्रधान लायन बरजिंदर जीत सिंह ने बताया कि करफ्यू दौरान गांव रसूलपुर के करीब 75 जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया गया तथा लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए जानकारी दी गई।

Advertisements

प्रधान बरजिंदरजीत सिंह ने कहा कि इस मुसीबत के समय में लायन क्लब का प्रत्येक सदस्य जरूरतमंद परिवार के साथ है तथा जिला प्रशासन के साथ भी कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा है। इस मौके पर उन्होंने सभी काबिल साथियों से अपील की कि इस समय वे सब भी जिला प्रशासन का सहयोग करके जरूरतमंदों तक जरूरत का सामान पहुंचाएं।

इस अवसर पर महानवीर सिंह, दर्शन सिंह चौधरी, ओंकार सिंह भारज, नरिंदर सैनी, दविंदरपाल अरोड़ा, संजीव बेदी, अजय चावला, कमल वर्मा व कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here