पूर्व सैनिक धरना देने के लिए जंतर-मंतर दिल्ली के लिए हुए रवाना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। यूनाइटेड एक्स-सर्विसमैन वैल्फेयर एसोशिएशन के सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल जंतर-मंतर दिल्ली में चल रहे धरने में भाग लेने के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर एसोसिएशन के करीब 23 सदस्य दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्हें रवाना करते हुए कांग्रेसी नेता एडवोकेट धरमिंदर सिंह दादरा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने पूर्व सैनिकों की मांगों को अनदेखा किया है तथा देश की रक्षा के लिए कठिन से कठिन परिस्थितियों में देश की सेवा कर चुके सैनिकों को आज अपनी मांगों के लिए धरना लगाने को विवश होना पड़ा है। जिसे तर्कसंगत नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि सैनिकों की मांगों को लेकर कांग्रेस उनके साथ खड़ी है, क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह खुद सैनिक रह चुके हैं तथा वे जानते हैं कि सैनिकों को किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दादरा ने भारत सरकार से अपील की कि वे सैनिकों की मांगों को मान कर उन्हें राहत प्रदान करे। इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here