रावत के पंजाब कांग्रेस इंचार्ज बनने से 2022 के विधानसभा चुनावों में जीत हुई तय: हरपुरा

गढ़शंकर (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा किए कार्यों के चलते पहले से ही पंजाब में मजबूत कांग्रेस की स्थिति को और मजबूत करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा पंजाब कांग्रेस का इंचार्ज कांग्रेस के कद्दावार नेता व उतराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को लगाकर कांग्रेस में नई उर्जा पैदा कर दी है।

Advertisements

यह शब्द कांग्रेस के महासचवि व आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने कहे। उन्होंने कहा कि हरीश रावत के साथ मैने राष्ट्रीय टीम में काम किया है और उन्होंने हमेशा काग्रेंस की मजबूती के लिए काम किया है तो जनता में जनाधार की मिसाल है कि वह चार बार सांसद, केंद्री मंत्री रह चुके तो उतराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके है। उन्होंने कहा कि पंजाब के इंचार्ज लगने के बाद अब कांग्रेस के कार्यकर्ता में नई उर्जा आएगी और विधानसभा चुनाव 2022 में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार आना तय हो गया है।

उन्होंने कहा कि हरीश रावत के संगठनात्मक व सरकार चलाने के तर्जुवे का पंजाब कांग्रेस को सीधा फायदा होगा। इससे सरकारी व संगठन में लाजवाब तालमेल होगा। जिसका होने वाला फायदा कांग्रेस को 2022 के चुनावों से पहले ही दिखना शुरू हो जाएगा। इस समय कांग्रेंस के प्रदेशिक महासचिव जगदीश जस्सल व सचिव सुखवीर मिनहास भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here