प्रशासन ने धोबीघाट से सब्जीमंडी तक सडक़ की ली सुध, करवाया निर्माण, दुकानदारों ने किया धन्यवाद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। देर से ही सही पर प्रशासन की नींद खुली है तथा उसने धोबीघाट से लेकर सब्जी मंडी तक 6 फुट के टुकड़े पर सीवरेज पडऩे के 14 माह के बाद सडक़ बना दी। इस पर सौरव अग्रवाल, राष्ट्रीय युवा वाहिनी के जिलाप्रधान अश्विनी शर्मा छोटा, असीम कपूर, सुखबीर सिंह मल्होत्रा, अनमोल जैन, लाडी, लक्की, नरेश कुमार, राजन हांडा, रमन गुप्ता, विक्का आदि ने प्रशासन का धन्यवाद किया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि दशहरा महोत्सव व दीपावली के चलते उनको चिंता थी कि सडक़ न बनी तो ग्राहक उनके पास कैसे आएगा, पिछले दिनों उन्होंने प्रशासन से गुहार भी लगाई थी जिस पर प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए इस 6 फुट के टूकड़े को बना दिया है। इससे उनकी कई समस्याओं का हल हो गया है। सडक़ के टूटे होने के चलते दुकानों में धूल, मिट्टी आदि आने से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, अब सडक़ बन गई है तो समस्याओं का भी हल होगा। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ मीडिया का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here