‘आप’ ने प्रदेश व जिला स्तरीय नए पदाधिकारियों की सूची की जारी, संदीप सैनी जिला इंचार्ज (शहरी) नियुक्त

चंडीगड़ (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने पार्टी के जत्थेबन्दक ढांचे को और मजबूत और गतिशील करने के लिए प्रदेश सचिव, संयुक्त प्रदेश सचिव, जिला इंचार्ज, जिला उप इंचार्ज और जिला सचिवों की सूची जारी की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान और पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह (विधायक) की ओर से पार्टी हैडक्वाटर से सूची जारी करके नए पदाधिकारियों की नियुक्तियों का ऐलान किया गया।

Advertisements

जिस अनुसार गगनदीप सिंह चड्ढा पूर्व स्टेट संगठन इंचार्ज, पूर्व मैंबर पंजाब डायलॉग समिति और पार्टी प्रवक्ता को प्रदेस सचिव, प्रदेश संयुक्त सचिव अमनदीप सिंह मोही, धर्मजीत सिंह और अशोक तलवार नियुक्त किए गए हैं। जिला स्तरीय नियुक्तियों में जिला इंचार्ज अमृतसर (शहरी) के लिए परविन्दर सेठी और देहाती के लिए नरेश पाठक, उपजिला इंचार्ज सीमा सोधी, जिला सचिव इकबाल सिंह भुल्लर, बरनाला के लिए जिला इंचार्ज गुरप्रीत सिंह बाठ, जिला सचिव तरसेम सिंह काहने के, बठिंडा के लिए जिला इंचार्ज (देहाती) गुरजंट सिंह सीबिया, जिला इंचार्ज (शहरी) एडवोकेट नवदीप सिंह जीदा, फरीदकोट के लिए जिला इंचार्ज गुरदित्ती सिंह सेखों, फतेहगढ़ साहिब के लिए जिला इंचार्ज जसविन्दर बलहारा, फाजिल्का के लिए जिला इंचार्ज वरिन्दर सिंह खालसा, फिरोजपुर के लिए जिला इंचार्ज भुपिन्दर कौर, गुरदासपुर के लिए जिला इंचार्ज (शहरी) प्रीतम सिंह बब्बू, जिला इंचार्ज (देहाती) प्रो. सतनाम सिंह, होशियारपुर के लिए जिला इंचार्ज (देहाती) मोहन लाल, जिला इंचार्ज (शहरी) संदीप सैनी, जालंधर के लिए जिला इंचार्ज (देहाती) प्रिंसीपल प्रेम कुमार, जिला इंचार्ज (शहरी) राजविन्दर कौर थियाड़ा, जिला सचिव सुभाष शर्मा, कपूरथला के लिए जिला इंचार्ज गुरपाल सिंह, लुधियाना के लिए जिला इंचार्ज (देहाती) हरभुपिन्दर सिंह धरौड़, जिला उप इंचार्ज (देहाती) एडवोकेट गुरदर्शन सिंह कुली, शहरी के लिए सुरेश गोयल, मानसा के लिए जिला इंचार्ज चरनजीत सिंह अक्कांवाली, जिला सचिव गुरप्रीत सिंह भूच्चर, मोगा के लिए जिला इंचार्ज सरपंच हरमनजीत सिंह, मुक्तसर के लिए जिला इंचार्ज जगदेव सिंह बाम, जिला सचिव सरबजीत सिंह हैपी, नवांशहर के लिए जिला इंचार्ज शिव करण चेची, जिला सचिव मनोहर लाल गाबा, पठानकोट के लिए जिला इंचार्ज कैप्टन सुनील गुप्ता, पटियाला के लिए जिला इंचार्ज (देहाती) मेघ चंद शेर माजरा और शहरी के लिए जसबीर गांधी, रूप नगर के लिए जिला इंचार्ज एडवोकेट दिनेश चड्ढा, संगरूर के लिए जिला इंचार्ज महेन्दर सिंह सिद्धू, जिला उप इंचार्ज गुरदेव सिंह संगाला, जिला सचिव अवतार सिंह ईलवाल, एस.एस. नगर मोहाली के लिए जिला इंचार्ज डा. सनी आहलूवालीया, तरनतारन के लिए जिला इंचार्ज गुरविन्दर सिंह नियुक्त किए गए।

भगवंत मान और जरनैल सिंह ने बताया कि सभी नियुक्तियां जमीनी स्तर की फीडबैक और काफी विचार-विमर्श के उपरांत मैरिट पर आधारित की गई हैं। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों के साथ पार्टी को जमीनी स्तर तक ओर मजबूती मिलेगी और आम आदमी पार्टी 2022 के चुनाव में झाडू फिर जीत दर्ज कराएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here