सेवा केंद्रों में शुरु हुई पासपोर्ट और बी.एस.एन.एल. संबंधी सेवाएं: जिलाधीश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नया पासपोर्ट अप्लाई करने और बी.एस.एन.एल. के ब्रांडबैंड औरलैड लाइन के बिल भरने संबंधी सेवाएं भी अब जिले के सेवा केंद्रों में उपलब्ध हो गई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए जिलाधीश विपुल उज्जवल ने बताया कि जिले के सेवा केंद्रों में पहले चल रही सेवाएं में सरकार द्वारा अब अन्य नई सेवाओं में बढ़ौतरी की जा रही है। इनमें 1 मई से पासपोर्ट अप्लाई करने की सर्विसज जैसे कि नया पासपोर्ट अप्लाई करना, 18 वर्ष से कम आयु के लिए नया पासपोर्ट बनाना और दुबारा जारी करवाना, पासपोर्ट बदलाने या परसनल पार्टीकुलरज में बदलाव करना, सर्विस पासपोर्ट पार्टीकुलर्ज में बदलाव करना, सर्विस पासपोर्ट के गुम या खराब होने और पासपोर्ट के गुम संबंधई नई सेवाएं शुरु की गई है। उन्होंने बताया कि बी.एस.एन.एल. के ब्रांडबैड, इंटरनैट और लैंडलाइन के बिल भरने की सर्विस

Advertisements

भी शुरू हो चुकी है और अब आसानी के साथ यह बिल अपने नजदीक पड़ते सेवा केंद्रों पर जाकर जमा करवाए जा सकते है। जिलाधीश उज्जवल ने बताया कि पासपोर्ट अप्लाई करने वाले व्यक्ति से 100 रुपए बतौर फैसलीटेशन चार्ज वसूल किए जाएगे जबकि टैलीफोन के बिल बी.एस.एन.एल के लिए कोई फीस नहीं है। उन्होंने बताया कि जिले में सेवा केंद्रों की कुल संख्या 143 है। उन्होंने बताया कि अब किसी भी नागरिक को सरकारी सेवा लेने के लिए किसी भी कार्यलय में जाने की जरुरत नहीं। बल्कि अपने नजदीकी सेवा केंद्रों में जरुरी सेवाएं जैसे कि पासपोर्ट अप्लाई करने और टैलीफोन के बिल (बी.एस.एन.एल.), रिहायशी, जाती, एरिया, जन्म व मौत सार्टीफिकेट, असला लाईसैंस, नकला, खेतीबाड़ी के लाईसैंस आदि सेवाएं नजदीक सेवा केंद्रों में जाकर सेवाएं प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा बिजली के बिल भरने की सेवाएं भी पहले से चल रही है। उन्होंने बताया कि यह सभी सेवा केंद्र सोमवार से शनीवार तक सुबह 9.30 बजे से लेकर सांय 6 बजे तक खुले रहते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here