होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वरिष्ठ एडवोकेट जे.के पासी का गत रात्रि निधन हो गया था। जिनका अंतिम संस्कार आज 7 नवंबर को बाद दोपहर 3 बजे हरियाना रोड़ पर स्थित शिवपुरी शमशानघाट में किया जाएगा।
उनके निधन पर समस्त सामाजिक, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं सगे संबंधियों ने दुख व्यक्त किया। एडवोकेट पासी विम्लांबा शक्ति संगठन जगद गुरू शंकराचार्य जी संगठन के प्रधान भी थे तथा इसके साथ-साथ अन्य सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों से जुड़े हुए थे।