सीमा सुरक्षा बल, पंजाब फ्रंटियर ने किया साईकिल रैली का आयोजन

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। सीमा सुरक्षा बल पंजाब फ्रंटियर, जालंधर में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट को प्रोत्साहित करने तथा लोगों को फिटनेस के प्रति जागरुक करने के लिए खेल-कूद का विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस मुहिम के तहत कोविड महामारी से बचाव को ध्यान में रखते हुए, सामाजिक दूरी के साथ-साथ खुद को फिट रखने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक व्यक्ति अपनी पसंद अऔर शारीरित क्षमता के अनुसार शारीरित गतिविधियां कर सकता है।

Advertisements

इस कार्यक्रम में मुख्यालय, जालंधर सीमा सुरक्षा बल के समस्त अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों एवं जवानों के साथ साथ कार्मिकों के परिवारजन भी बड़ी संख्या में जागरूकता फैलाने ऐर इस आंदोलन को सफल बनाने में बड़ी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। इसी सिससिले में 7 नवम्बर 2020 को फ्रंटियर मुख्यालय बीएसएफ जालंधर में 20 किलोमीटर साईकिल रैली का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि महीपाल यादव ने ध्वज फहराकर साईकिल रैली की शुरूआत की तथा उपस्थित सभी कार्मिकों के लिए फिट इंडिया की महत्ता बताते हुए कहा कि यह तन ओर मन दोनों को स्वस्थ रखने का एक साधारण उपाय है। इसके द्वारा व्यक्ति अपने जूवन में उत्पन्न हुए सभी प्रकार के तनाव को कम कर सकता है। इस कार्यक्रम में सभी अधिकारियों, जवानों तथा उनके परिवारजनों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here