
कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। माँ बगलामुखी जयंती के उपलक्ष्य में श्री बगलामुखी माता मंदिर,पुलिस सेंटर लाइन रोड,कपूरथला में 16 मई दिन वीरवार को भव्य समारोह करवाया जा रहा है। सेवादार पंडित गोबिंद तिवारी ने बताया कि 16 मई दिन वीरवार को सुबह 9 से 10 बजे तक हवन यज्ञ किया जायेगा उपरांत दोपहर 12 बजे तक संकीर्तन किया जायेगा। ततपश्चात 12:30 बजे आरती करने के पश्चात लंगर प्रसाद शुरू हो जायेगा गौरतलब है।

पंडित गोबिंद तिवारी की देखरेख में पिछले कई वर्षो से माँ बगलामुखी जयंती मंदिर परिसर में मनाई जाती है जिसमे दूर दूर से भारी संख्यां में श्रदालुगण नतमस्तक होने आते है व् अपनी मन मुरादे पूर्ण होने पर माँ का शुक्राना करने आते है।












