Sunday, October 18, 2026
Home Latest स्लोवाक के पीएम पर हमला, गोलियां लगने से हुए घायल, जनता को...

स्लोवाक के पीएम पर हमला, गोलियां लगने से हुए घायल, जनता को कर रहे थे संबोधित

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। स्लोवाक के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को हैंडलोवा में एक कैबिनेट बैठक को संबोधन करते दौरान कुछ हमलावरों द्वारा उनपर गोलियां चलाकर उन्हें गंभीर रुप से घायल कर देने का समाचार प्राप्त हुआ हैं। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया गया। फिलहाल अभी उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही हैं। जानकारी मुताबक पीएम रॉबर्ट फिको पर हमला उस समय हुआ, जब वह कैबिनेट मीटिंग को संबोधन कर रहे थे।

Advertisements

गोलियां चलाने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। पीएम फिको के पेट और सीने में गोली लगी थी। पीएम रॉबर्ट फिको को एक सरकारी बैठक से बाहर निकलते समय पांच गोलियां मारी गईं। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। फायरिंग के चंद सेकेंड बाद भी उनके बॉडीगार्ड तुरंत हरकत में आ गए और गाड़ी में लिटाकर उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here