
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एचडीसीए होशियारपुर की तरफ से पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ शुरु किए गए अभियान युद्ध नशों विरुद्ध के तहत दूसरी शहीद भगत सिंह प्रीमियम क्रिकेट लीग के आज खेले गए मैच में सोनालीका-11 ने कारपोरेशन-11 को शिकस्त दी। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसी सचिव डा. रमन घई ने बताया कि आज खेले गए मैच में मुख्य अतिथि सोनालीका इंटरनैशनल ट्रैक्टर के वाइस प्रेजीडेंट अतुल शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच की शुरुआत करवाई।

इस अवसर पर अतुल शर्मा ने कहा कि सोनालीका होशियारपुर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर तरह की सहूलतें प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि होशियारपुर जिले से संबंधित खिलाड़ी जोकि पंजाब व देश के लिए होशियारपुर का नाम रोशन करेंगे उनके खेल को आगे ले जाने में सोनालीका विशेष सहयोग करेगी। इस अवसर पर अतुल शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा व जिला क्रिकेट एसोसिएशन तथा पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा नशों के विरुद्ध इस छेड़े गए अभियान में प्रदेश में नशे की रोकथाम में काफी कमी आई है तथा ऐसे खेल आयोजनों से खेलों के प्रति नौजवानों का झुकाव बढ़ा है।
युद्ध नशों विरुद्ध प्रीमियम लीग में सोनालीका-11 ने कारपोरेशन-11 को दी शिकस्त

डा. घई ने बताया कि आज खेले गए मैच में कारपोरेशन-11 ने टॉस जीतकर सोनालीका-11 को बल्लेबाजी करने को कहा। जिसमें सोनालीका-11 ने 20 ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसा नपर 166 रन बनाए। जिसमें अंकुश ने 48, राहुल ने 40, विकेटकीपर सैम ने 25 तथा करण ने 11 रन का योगदान दिया। कारपोरेशन की ओर से गेंदबाजी करते हुए राज कुमार, कुलदीप सिंह व गौरव ने 2-2 खिलाड़ियों को आउट किया।
20 ओवर में जीत के लिए 167 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी कारपोरेशन-11 की टीम 10 ओवर में केवल 46 रन बनाकर ही आउट हो गई। जिसमें राज कुमार ने 12 व वरिंदर शर्मा ने 10 रन का योगदान दिया। सोनालीका-11 की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए स्नेल सूद ने 4, अंगारा ने 3, राहुल ने 2 तथा अंकुश ने 1 खिलाड़ी को आउट किया। आज खेले गए मैच में एचडीसीए के अध्यक्ष डा. दलजीत खेला ने विशेष तौर से उपस्थित होकर खिलाड़ियों को नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कारपोरेशन के संयुक्त कमिशनर संदीप तिवाड़ी ने भी उपस्थित होकर खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर एचडीसीए की तरफ से डा. पंकज शिव, विवेक साहनी, नरेश कालू, जसवीर सिंह, डा. राज कुमार सैनी, जिला कोच दलजीत सिंह, सहायक कोच पंकज पिंका, दलजीत धीमान, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी, जिला महिला कोच दविंदर कौर व सहायक कोच निकिता कुमारी, सोढी राम आदि उपस्थित थे।












