Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर खेल और खिलाड़ियों को दी जाएंगी...

पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर खेल और खिलाड़ियों को दी जाएंगी विशेष सहूलतेः डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा स्पोर्टस सैल पंजाब की तरफ से प्रजनय चौधरी को पंजाब राज इंटर जिला प्राइमरी स्कूल खेलों में गोल्ड मैडल जीतने पर सैल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई ने सम्मानित किया। इस अवसर पर डा. घई ने कहा कि कोच अभिषेक ठाकुर की गाइडेंस एवं देखरेख में प्रजनय चौधरी जोकि एपिटॉम बल्रड स्कूल की पांचवीं कक्षा का छात्र है, ने रोपड़ में हुई पंजाब राज इंटर जिला प्राइमरी स्कूल खेलों में 32 किलोग्राम भार वर्ग कराटे में गोल्ड मैडल जीतकर जिस तरह होशियारपुर का नाम रोशन किया है, उससे जिले के अन्य बच्चों में भी खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी तथा वह मेहनत और लग्न से खेलों में अपना भविष्य अपनाकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब और देश का नाम रोशन करेंगे।

Advertisements

पंजाब राज इंटर जिला प्राइमरी स्कूल खेलों में गोल्ड जीतने पर प्रजनय का सम्मान

डा. घई ने कहा कि इस समय मौजूदा पंजाब सरकार ने खेल और खिलाड़ियों के प्रति कोई विशेष नीति नहीं बनाई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर खिलाड़ियों और खेल के लिए विशेष योजनाएं बनाकर उन्हें सहूलतें प्रदान की जाएंगी। डा. घई ने कहा कि जिस तरह पंजाब ने देश को क्रिकेट, हाकी, कबड्डी, एथलेटिक्स, फुटबाल व अन्य खेलों में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं, अगर सरकार खिलाड़ियों को विशेष सुविधाएं दे तो पंजाब में और भी बहुत से खिलाड़ी देश के लिए खेलने व देश का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं।

इस मौके पर भाजपा स्पोर्टस सैल पंजाब की तरफ से कोच अभिषेक ठाकुर को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एचडीसीए के अध्यक्ष डा. दलजीत खेला, कुलभूषण सेठी, मनीष सेठी, दलजीत सिंह, निखिल, दविंदर कौर आदि ने भी प्रजनय चौधरी को कराटे में गोल्ड मैडल जीतने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here