
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। इंडिगो की उड़ाने रद्द होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाइट कैंसिल होन के बाद अब उन्हें दूसरी फ्लाइट्स बुक करने के लिए दस गुना ज्यादा पैसा देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। दरअसल, मुंबई से दिल्ली के बीच फ्लाइट का फेयर 50000 से ज्यादा हो गया है। आमतौर पर इस रूट पर एयर फेयर 6 से 7 हजार रुपये है, लेकिन इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल होने के चलते अन्य एयरलाइन कंपनियों के एयर फेयर में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है।

दरअसल, दिल्ली और मुंबई, सबसे बिजी एयर रूट है। इन दोनों महानगरों के बीच फ्लाइट्स का किराया अब इकोनॉमी क्लास में 50,000 रुपये से ज्यादा हो चुका है, जो आखिरी वक्त में भी बुक करने पर भी सामान्यतः लगभग 20,000 रुपये होता था। उधर, इंडिगो ने 300 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कैंसिल कर दी हैं। इसके चलते दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अन्य हवाई अड्डों पर सेवाएं प्रभावित हुई हैं।












