
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के ऊना रोड स्थित स्व. डा. देसराज सूद के निवास पर हर वर्ष की तहर इस साल भी भगवान श्री राम जी के स्वरूप का आगमन हुआ। भगवान श्री राम जी के स्वरूप के पहुंचने पर शहर की विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखों, प्रसिद्ध डॉक्टरों, उद्योगपतियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम भगवान श्री राम जी के भजनों का गुणगान किया गया। इसके उपरांत विधिवत आरती की गई और उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा, मेयर प्रवीण सैनी, पूर्व मेयर शिव सूद, राकेश साहनी, राकेश सूरी, जस्सी सैनी, डॉ. कुलदीप नन्दा, विनोद केहड़, मुरली मनोहर पराशर, पार्षद अशोक मेहरा, अनूप सोनी, अश्वनी कालिया, रवि सोनी, रविंद्र वर्मा, सूरज प्रकाश शर्मा, करण शर्मा, गुरबख्श ठाकुर, डॉ. संजय गुप्ता, दिनेश कालिया, हर्ष सूद, लक्की चोपड़ा, विनय कुमार, हरप्रसाद वेहल, विष्णु सूद, अर्जुन सूद, रमेश काला, अजयपाल सिंह, राकेश सेठी, शादी लाल, कुलवंत सिंह, कुलजीत सिंह, नवरत्न रंधावा, विजय भसीन, उमाशंकर बग्गा, रणजीत सिंह साहरी, अंचित सूद, अर्पण सूद, सुमन सूद, दीपाली सूद, रश्मि सूद, उमा शर्मा, पूजा, रिया, जानवी, संजना, बिट्टू, सॉवी, वैभव सोनी, पवन कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।












