Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur एतिहासिक दिन: होशियारपुर जिले को मिले दो नए न्यायक कोर्ट काम्पलैक्स

एतिहासिक दिन: होशियारपुर जिले को मिले दो नए न्यायक कोर्ट काम्पलैक्स

High-court-Judges-foundation-stone-new-court-complex-Hoshiarpur-Punjab

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): जज पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ और चेयरमैन बिल्डिंग कमेटी, जसटिस टी.पी.एस. मान और माननीय एडमनिस्ट्रेटिव जज सैशन डिवीजन होशियारपुर जस्टिस राजन गुप्ता ने बजवाड़ा-बुल्लावाड़ी रोड होशियारपुर और मुकेरियां के गांव बागोवाल में बनाए जा रहे नए न्यायक कोर्ट कंप्लैक्स के नींव पत्थर रखे। इस मौके उनके साथ माननीय जिला व सैशन जज एस.के. अरोड़ा और एस.एस.पी. जे. इलनचेलियन भी विशेष तौर पर मौजूद थे। समागम दौरान नए बनाए जा रहे कोर्ट कंप्लैक्स में जज साहिबानों द्वारा पौधे लगाए का संदेश देते हुए पौधे भी लगाए गए। होशियारपुर में नींव पत्थर समागम की शुरुआत माननीय जज साहिबानों द्वारा समा रौशन कर की गई। इस उपरांत आशा किरन स्कूल के स्पैशल बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ मु यातिथि का स्वागत किया। समागम में पहुंचने पर प्रधान जिला बार एसोसिएशन आर.पी. धीर ने सभी का स्वागत किया।

Advertisements

माननीय जज हाईकोर्ट टी.पी.एस. मान और एडमनिस्ट्रेटिव जज राजन गुप्ता ने होशियारपुर और मुकेरियां में रखे नींव पत्थर

समागम को संबोधित करते हुए जज पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ और चेयरमैन बिल्डिंग कमेटी माननीय जस्टिस टी.पी.एस. मान ने कहा कि होशियारपुर में 12 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि के साथ खरीद की गई 14 एकड़ जमीन में करोड़ों रुपए की लागत के साथ बनाए जा रहे इस नए न्यायक कोर्ट कंप्लैक्स में वकीलों के लिए चैंबर, बार रूम, जजों के लिए रिहायश के अलावा हर तरह की आधुनिक बुनियादी सहूलियतें मुहैया करवाई जाएगी।

High-court-Judges-foundation-stone-new-court-complex-Hoshiarpur-Punjab

उन्होंने कहा कि बजवाड़े की इतिहासिक महत्ता भी है। इस नई कोर्ट कंप्लैक्स के बनने के साथ जजों और वकीलों के लिए एक बढिय़ा माहौल बनेगा, जिसका शहर निवासियों को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इमारत के निर्माण के लिए पैसा जिला प्रशासन को ट्रांसफर हो चुका है और करीब एक वर्ष में यह कोर्ट कंप्लैक्स बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में तकरीबन न्यायक कोर्ट कंप्लैक्स बने हुए है और आज होशियारपुर में भी नए कंप्लैक्स का नींव पत्थर रखना जिला निवासियों के लिए एक तोहफा है।

Narula Lehnga House Hoshiarpur

करोड़ों रुपए की लागत के साथ बनने वाले नए कोर्ट कंप्लैक्सों के साथ मिलेगा जिला निवासियों को फायदा

माननीय एडमनिस्ट्रेटिव जज सैशन डिवीजन होशियारपुर जस्टिस राजन गुप्ता ने कहा कि नए बन रहे न्यायक कोर्ट कंप्लैक्स में सभी सहूलियते मुहैया करवाई जाएगी। यह कोर्ट कंप्लैक्स पहले वाली जगह से महज 3-4 किलोमीटर की दूरी पर ही है। जब यह बनकर तैयार हो जाएगा, तो ट्रांसपोर्टेशन भी कोई समस्या नहीं आएगी। अखिर में माननीय जिला व सैशन जज एस.के. अरोड़ा ने जज साहिबानों का नींव पत्थर समागम में पहुंचने पर धन्यवाद किया।

High-court-Judges-foundation-stone-new-court-complex-Hoshiarpur-Punjab

इस मौके पर विधायक हलका होशियारपुर सुंदर शाम अरोड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद, अतिरिक्त जिलाधीश (ज) अनुपम कलेर, अतिरिक्त जिलाधीश (विकास) हरबीर सिंह, एस.डी.एम. होशियारपुर जतिंदर जोरवाल, सहायक कमिशनर (ज) अमरजीत सिंह, एस.ई. लोक निर्माण विभाग अरुण कुमार, जिला माल अफसर अमनपाल सिंह, तहसीलदार होशियारपुर अरविन्द प्रकाश वर्मा, मेयर नगर निगम शिव सूद, जे.एम. रवि गुलाटी सहित जज साहिबान और वकील भी मौजूद थे।

hiwi cycle

उधर मुकेरियां के गांव बागोवाल में भी जज पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ और चेयरमैन बिल्डिंग कमेटी, माननीय जस्टिस टी.पी.एस. मान और माननीय एडमनिस्ट्रेटिव जज सैशन डिवीजन होशियारपुर जस्टिस राजन गुप्ता द्वारा नए कोर्ट कंप्लैक्स का भी नींव पत्थर रखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here