15 अगस्त 2023 को समाज भलाई मोर्चा द्वारा काला दिवस मनाया गया 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समाज भलाई मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान दविंद्र कुमार सरोआ जी ने कहा कि 15 अगस्त वाले दिन लाखों शहीदों ने अपनी जानों की कुर्बानी दे कर भारत देश को आज़ादी दिलवाई थी। शहीदों का सपना था की भारत के प्रत्येक नागरिक बहु-बेटी को मान-सम्मान और इज्जत मिले। उन्होने सोचा था कि प्रत्येक नागरिक खुशहाल जिंदगी व्यतीत करेगा। परन्तु आज जब देश आज़ादी की 76वीं वर्षगांठ मना रहा है बड़े दुख की बात है कि 76 वर्ष बीत जाने के बाद भी देश में बहु-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, महिलाओं की दिन दिहाड़े नंगा करके बाजार और सड़कों पर परेड करवाई जा रही है, शरेआम बलात्कार किया जा रहा है परन्तु हमारे देश की सरकारों को कोई शर्म और हया नहीं है।

Advertisements

भारत में कितने ही मंत्री हैं जिन पर बलात्कार और भ्रष्टाचार के मुक्दमें चल रहे हैं और यह मंत्री तिरंगा झण्डा लहरा रहे होते हैं। क्या हमारे देश के शहीदों ने इस लिए आज़ादी हासिल की थी कि सरकारें बनती जायें, सरकारों के मंत्री अपना कानून चलाते जायें। 2 महीने पहले मणिपुर में महिलाओं को शरेआम सड़क पर नंगा करके धुमाया गया, अभी कुछ दिन पहले फिर से मणिपुर में एक महिला के साथ बलात्कार की घटना हुई। उत्तर प्रदेश में 3 अध्यापकों ने 10वीं कक्षा की तीन बच्चियों के साथ बलात्कार किया, दिल्ली में कई घटनायें हुई। यहां तक कि भारत की सबसे उच्च पदवी पर आसीन राष्ट्रपति जी का परिवार भी सुरक्षित नहीं तो आम नागरिक की बहु-बेटियों की सुरक्षा की तो बात ही मत कीजिए।

सरोआ ने कहा कि जिस देश में इतना अत्याचार हो उस देश में आजादी दिवस मनाने की बात समझ में नहीं आती, भारत की सरकारों को चुल्लु भर पानी में डूब मरना चाहिए जो आज़ादी के जश्न की बातें करती हैं। भारत के उपर कितना कर्ज़ है और पिछले 9 वर्षों में कर्ज़ कितना बढ़ा तथा पंजाब में पिछले 1 वर्ष के दौरान कर्ज़ कितना बढ़ा। लगभग 45 हज़ार करोड़ पंजाब के मुख्य मंत्री साहिब 5 वर्षों में कितना कर्ज़ चढ़ा दोगे यह भी बता दो।

सरोआ ने आगे कहा कि जहां पर इतने अत्याचार होते हों वहां पर अज़ादी दिवस नहीं काला दिवस ही मनाना चाहिए। क्या शहीद भगत सिंह, करतार सिंह सराभा, उधम सिंह, चन्द्रशेखर आज़ाद, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस आदि अन्य शहीदों का यही सपना था ? सरोआ ने कहा कि इन सरकारो ने शहीदों के सपनो की हत्या कर देश को शर्मसार कर दिया है। इस अवसर पर मलकीयत सिंह मिंटू, सुरिन्द्र ठाकुर, संजीव कुमार, नवीन कथियाल, रविन्द्र हैप्पी, बलविंदर सिंह, स. लैंबर सिंह तथा पार्टी के अन्य कार्यकता उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here