आई-20 कार सवार हमलावरों ने खेतों की सिंचाई कर रहे किसान काला पर दागी गोलियां, मौत

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। गांव जौड़ा के पास सोमवार सुबह कार सवार अज्ञात हमलावरों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक किसान की पहचान परमिंदर सिंह काला पुत्र भुल्ला सिंह निवासी नंगल फरीद के रूप में हुई है। घटना सुबह 10 बजे के करीब की है, जब मृतक किसान अपने खेत की सिंचाई करने आया था। तभी सफेद रंग की कार में आए अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दी।
मिली जानकारी के अनुसार 3 गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल किसान को भोगपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया और बाद में उसे काला बकरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख कुलवंत सिंह हीर, डी.एस.पी. टांडा राज कुमार, थाना प्रभारी बिक्रम सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक किसान की बेटी पिछले महीने कनाडा पढऩे गई थी, उसकी पत्नी मनप्रीत कौर और बारहवीं कक्षा में पढऩे वाला उसका बेटा अर्शदीप उसके साथ रहता था। पुलिस ने मृतक के बेटे अर्शदीप सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर विभिन्न थ्यूरियों पर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि दोनों हमलावर काले रंग की खिड़कियों वाली आई-20 कार में आए थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here