निर्मल सिंह लोकल बॉडी सैल भाजपा पूर्वी मण्डल अध्यक्ष नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मोहल्ला गुरु रविदास नगर में आज लोकल बॉडी सैल की एक मीटिंग हुई जिसकी अध्यक्षता कर्मवीर बाली ने की। इस अवसर पर निर्मल सिंह को लोकल बॉडी सैल भाजपा का पूर्वी मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कर्मवीर बाली ने कहा प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों को घर-घर पहुंचाया जायेगा और भाजपा को मज़बूत करने में काई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।

Advertisements

कर्मवीर बाली ने कहा कि 2022 के चुनावों में बी.जे.पी. स्पष्ट बहुमत लेकर पंजाब में अपनी सरकार बनायेगी। इस अवसर पर कर्मवीर बाली ने कहा कि 5 करोड़ 77 लाख के जो नगर निगम ठेके सोमवार को देने जा रही है उसे पारदर्शी ढंग से किया जाये। यह पहली बार है कि ठेकेदारों को बंधक बनाकर ठेके अपने चहेतों को देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके विरोध में आवाज उठा कर तानाशाही चलने नहीं दी जायेगी। नगर-निगम को कुछ लोग मुहम्द गजनवी की तरह लूटने का प्रयास कर रहे हैं और जनता के खून-पसीने के दिये टैक्स को लुटने नहीं दिया जायेगा।

हैरानी है कि नगर निगम अधिकारी अपने आप को लाचार महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर निर्मल सिंह, जसवीर सिंह, अतिन्दर सिंह, गुरदेव सिंह, कृपाल सिंह, विनय कुमार, अशोक कुमार, नीरज शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here