
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। श्री ब्राह्मण सभा प्रगती की ओर से एडवोकेट राकेश मरवाहा को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन बनने के लिए उन्हें सम्मानित करके उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर अध्यक्ष एडवोकेट सुनील पाराशर ने कहा कि श्री मरवाहा एक अच्छे वकील होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान हैं।

उन्होंने कहा कि श्री मरवाहा के कार्यकाल के दौरान इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में काफी सुधार होगा और पेश आ रही कई समस्याओं का हल भी निकाला जाएगा। इस मौके पर प्रधान एडवोकेट सुनील पाराशर, सैकट्री अश्विनी शर्मा, कोषाध्यक्ष मनदीप शर्मा, भूषण शर्मा, कैलाश नाथ शर्मा, अरविंद पराशर, सुरेश शर्मा, रामगोपाल शर्मा तथा अभिषेक कौशल उपस्थित थे।












